Headlines

छठ पर घर लौट रहे पिता-बेटे समेत 3 की मौत:औरंगाबाद में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, गाड़ी के परखच्चे उड़े; मुंबई से नवादा जा रहे थे




औरंगाबाद में NH-19 पर ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिता-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के सदस्य मुंबई से नवादा लौट रहे थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास की है। मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 साल के राजकुमार चौहान, उनके आठ साल के बेटे रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। घायलों में भगवान दास के बेटे नीतीश चौहान और उनकी बहन किरण कुमारी शामिल हैं। किरण राजकुमार चौहान की पत्नी हैं। हादसे में भगवान दास और मासूम रितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार चौहान ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *