Headlines

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जीवन की सुंदरता किस गुण में है; 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; The Beauty Of Life Lies In Simplicity: 4 Things To Remember For An Attractive Personality

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरलता में ही जीवन की वास्तविक सुंदरता है। जीवन की सुंदरता दिखावे, आडंबर और भौतिक संपन्नता में नहीं, बल्कि हमारे सहज व्यवहार में है। सरल व्यक्ति स्वाभाविक रूप से आकर्षक होता है। 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो जीवन में सरलता बनी रहेगी…

1. स्वाभाविकता को जीवन का आधार बनाइए। हमें अपने आसपास ऐसा कोई व्यवहार या वातावरण नहीं बनाना चाहिए, जो बनावटी हो। हमारा रहन-सहन, विचार और व्यवहार सहज होने चाहिए। जो जीवन जितना स्वाभाविक होता है, वह उतना ही आनंदमय होता है।

2. व्यक्तित्व की महानता दूसरों पर प्रभाव जमाने में नहीं, बल्कि सबके साथ सरलता और विनम्रता से व्यवहार करने में है। सहज व्यक्ति न किसी से अनावश्यक प्रतिस्पर्धा करता है और न ही स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने का प्रयास करता है।

3. चीजों के अनावश्यक संग्रह से बचिए। आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का संग्रह व्यक्ति को भौतिकता और मोह के बंधन में बाँध देता है। जीवन में वस्तुओं का महत्व उतना ही होना चाहिए, जितना हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जरूरी है।

4. श्रेष्ठता का प्रदर्शन नहीं, गुणों का आचरण कीजिए। अपनी उपलब्धियों, ज्ञान और सामर्थ्य का अनावश्यक प्रदर्शन हमें वास्तविकता से दूर कर देता है। सच्ची महानता विनम्रता में है। जब हमारे गुण हमारे व्यवहार में दिखाई देते हैं, तब हमें उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *