Headlines

मोतिहारी में सांसद खेल महोत्सव का समापन:2000 खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया




मोतिहारी के गांधी सभागार में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। बिहार बीजेपी प्रभारी हरीश द्विवेदी और सांसद राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान करीब 2 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी गई। समारोह में खिलाड़ी, कोच, खेल प्रेमी और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेलो इंडिया से गांवों की प्रतिभाओं को मिल रहा मौका हरीश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार सहित देश के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके जरिए गांवों की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत रहे हैं। पीएम के दौरे पर हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात का दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को बिहार दौरे को लेकर द्विवेदी ने कहा कि इस दौरान बड़े पुल के साथ हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात मिलेगी। सड़क, पुल, रेलवे सहित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इससे बिहार के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कांग्रेस और एनडीए पर भी रखी बात सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूछे गए सवाल पर द्विवेदी ने कहा कि गांधी परिवार की किताब कौन लिखता है और उसमें क्या लिखा जाता है, यह वही लोग जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किताबों के सहारे राजनीति चमकाना चाहती है, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया है। एनडीए में मनमुटाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत है और सभी घटक दल बिहार के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना उद्देश्य सांसद राधा मोहन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्हें उम्मीद है कि मोतिहारी के खिलाड़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *