Headlines

मसवास पंचायत में आग से घर जला:कपड़ा, बरतन समेत घरेलू सामान बर्बाद, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर




पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा प्रखंड अंतर्गत मसवास पंचायत के वार्ड नंबर 12 (मसवास गांव) में बीती रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में स्वर्गीय रामजी महतो के पुत्र राजीव महतो का आवासीय घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे अचानक राजीव महतो के घर से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक गृहस्वामी और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक इसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता, तब तक घर के अंदर रखा सारा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना के दौरान पूरे गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अंचल प्रशासन द्वारा कुल हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है, लेकिन इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है और वे खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं। हादसे के बाद पीड़ित राजीव महतो (भाई- राजू महतो) एवं उनके परिजनों ने स्थानीय प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल खाद्यान्न, तिरपाल तथा उचित सरकारी मुआवजा (आपदा राहत राशि) उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *