Headlines

DM और SP ने 4 छठ घाटों का इंस्पेक्शन किया:छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा; घाटों पर सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, अलग एंट्री-एग्जिट गेट बनेंगे




छठ पूजा को लेकर नवादा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शनिवार को चार छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट, सोमनाथ (शोभिया पर) मंदिर घाट, गढ़पर घाट और मोती बिगहा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का जायजा लिया। सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर परिषद और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें चालू रखने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाने को भी कहा। उन्होंने मंदिर परिसर और घाटों के आसपास बैरिकेडिंग, रोशनी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियंत्रण कक्ष से निगरानी करने को भी कहा। घाटों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद एसपी अभिनव धीमान ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि घाट परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे। पार्किंग से घाट तक आने-जाने की व्यवस्था पैदल होगी। उन्होंने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *