Headlines

करण जौहर ने शाहिद को स्टेज से धक्‍का दिया था:कियारा ने साझा किया अपनी शादी का किस्सा; दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं कपल




करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए प्रोमो में कियारा आडवाणी ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज पर धकेल दिया था। इस वाकये को याद करते हुए कियारा ने शो में कई मजेदार बातें साझा कीं। शादी में करण ने शाहिद को स्टेज से उतारा कियारा ने बताया कि उनकी शादी के दौरान करण जौहर स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे। इसी बीच शाहिद कपूर भी उनके साथ स्टेज पर पहुंच गए। लेकिन कुछ देर बाद करण ने शाहिद को स्टेज से नीचे धकेल दिया। कियारा ने जब यह किस्सा सुनाया तो करण, सिद्धार्थ और शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। करण ने भी इस मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। प्रोमो में यह पल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। बेडरूम को लेकर सिद्धार्थ ने दिया मजेदार जवाब शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ और कियारा से पूछा कि क्या वे अपनी फिल्मों के किरदारों को असल जिंदगी में भी निभाते हैं? दोनों एक-दूसरे के साथ किस तरह की भूमिकाएं निभाते हैं? इस पर सिद्धार्थ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अपने काम को घर पर नहीं लाना चाहते और बेडरूम में तो बिल्कुल भी नहीं। उनका यह जवाब सुनकर कियारा और करण हंसने लगे। डेट नाइट पर कियारा ने किया मजेदार कमेंट प्रोमो में करण ने दोनों से उनकी डेट नाइट के बारे में भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि डिनर के बाद दोनों अपनी डेट नाइट को कैसे आगे बढ़ाते हैं? इस पर कियारा ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मजाक में कहा, ‘बस अब हमारा तो डिनर पर ही सब खत्म हो जाता है।’ दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में कियारा का यह जवाब उनकी मौजूदा जिंदगी से जुड़ा मजेदार पल बन गया। ‘कॉफी विद करण’ में पहले भी शादी की इच्छा जता चुके थे सिद्धार्थ सिद्धार्थ और कियारा का करण जौहर के शो से पुराना कनेक्शन रहा है। साल 2022 में शो के सातवें सीजन में सिद्धार्थ अकेले पहुंचे थे। उस दौरान करण ने उन्हें कियारा के एपिसोड की एक क्लिप दिखाई थी। इस क्लिप में कियारा ने माना था कि सिद्धार्थ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है। इसके बाद करण ने सिद्धार्थ से कियारा के साथ शादी को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा था कि वह एक ज्यादा खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। उस वक्त उनके इस जवाब ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी थी। ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए, लेकिन लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। इसके बाद 7 फरवरी 2023 को दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली थी। रोम में सिद्धार्थ ने किया था कियारा को प्रपोज कियारा ने ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में अपनी लव स्टोरी से जुड़ा एक और दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सिद्धार्थ ने उन्हें रोम में फैमिली हॉलिडे के दौरान प्रपोज किया था। खास बात यह थी कि सिद्धार्थ ने प्रपोज करते समय फिल्म ‘शेरशाह’ का एक डायलॉग भी दोहराया था। कियारा के इस खुलासे ने फैंस को उनकी प्रेम कहानी का एक खूबसूरत पहलू दिखाया था। दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2025 में पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। जुलाई 2025 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने सरायाह मल्होत्रा रखा। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *