Headlines

मथुरा में लेट-लेटकर भक्त कर रहे 21 किमी. गोवर्धन परिक्रमा:विदेशी भी पहुंचे, 5 लाख श्रद्धालु आएंगे; क्या है मान्यता पढ़िए




यूपी में आज गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। श्रद्धालु लेट-लेटकर गोवर्धन पर्वत की 21 किमी. लंबी परिक्रमा कर रहे हैं। भगवान के दर्शन कर दूध से अभिषेक कर रहे हैं। उन्हें 56 भोग अर्पित कर रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर 3km लंबी लाइन लगी है। भक्त सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े हैं। विदेशी भक्त भी ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे हैं। अब तक 50 हजार लोग बांके बिहारी के दर्शन कर चुके हैं। 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दरअसल, द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। 7 दिन 7 रात तक उठाने के बाद इंद्र का मान भंग किया और ब्रजवासियों की रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *