![]()
छठ महापर्व पर पटना के लोगों को गंगा में वाटर मेट्रो की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आज दीघा घाट से कंगन घाट के बीच वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे दीघा घाट पर इसका उद्घाटन करेंगे। सेवा का संचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की निगरानी में किया जाएगा। दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 12 किलोमीटर के रूट पर आधुनिक मेट्रो बोट चलेगी। इससे सड़क मार्ग के अलावा गंगा के रास्ते भी शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच आसान होगी। वाटर मेट्रो के शुरू होने से पटना में जल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एसी सुविधा से लैस बोट में एक बार में करीब 100 यात्री सफर कर सकेंगे। कोच्चि के बाद पटना दूसरा शहर केंद्रीय जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही पटना देश का दूसरा शहर बनने जा रहा है, जहां वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी। इससे पहले केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो संचालित हो रही है। गंगा के साथ दूसरी नदियों में भी जलमार्ग की तैयारी सरकार गंगा के अलावा सोन, गंडक और कोसी नदियों में भी जलमार्ग की संभावनाएं तलाशने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें जलमार्ग मंत्रालय, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और बिहार सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। टास्क फोर्स इन नदियों में यात्री और पर्यटन सेवाओं की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। 10-15 मिनट में चार्ज होगी बोट वाटर मेट्रो को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। गांधी घाट पर बोट की बैटरी चार्ज करने के लिए विशेष सुपर चार्जर लगाया गया है। इसके जरिए बोट को करीब 10 से 15 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। सीसीटीवी और रेस्क्यू बोट से सुरक्षा यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो बोट में सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम लगाए गए हैं। इनकी निगरानी रिमोट सिस्टम से की जाएगी। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए रूट पर तीन से चार रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी। वाटर मेट्रो शुरू होने से पटना में आवागमन के साथ गंगा पर्यटन को भी नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।
Source link
छठ पर पटना को वाटर मेट्रो की सौगात:दीघा से कंगन घाट तक 12 किमी. चलेगी, कोच्चि के बाद देश का दूसरा शहर
