![]()
कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में भरखर काली मां मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला बहन के गांव बहदुरा से लौट रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के घरी गांव निवासी मनोज चौधरी की पत्नी अंजू देवी (करीब 28 से 30 वर्ष) के रूप में हुई है। पति मनोज चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी बहदुरा गांव से लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल से ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस अनुमंडल अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने बताया सिर में गंभीर चोट अस्पताल के डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोश थीं। उनकी दोनों आंखों की पुतलियां फैल गई थीं। डॉक्टर ने सक्शन, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।
Source link
मोहनिया-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बहन के गांव से लौट रही थी; हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा
