Headlines

शेखपुरा-ऐझी गांव में लोहे के धारदार काकूट से वार:शराब के नशे में घर में आग लगाकर 3 लोगों पर हमला,1 की हालत गंभीर




शेखपुरा के ऐझी गांव में रविवार देर शाम शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पहले अपने जलावन वाले घर में आग लगा दी। इसके बाद वह पड़ोसी के घर में घुस गया और लोहे के धारदार काकूट से तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। पहले अपने घर में लगाई आग घायलों की पहचान विष्णुदेव राम के बेटे विनोद चंद्रवंशी, उनकी पत्नी शरबीला देवी और बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। इनमें विनोद चंद्रवंशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। नीतीश कुमार के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले भगरु पासी ने पहले अपने घर के जलावन वाले कमरे में आग लगाई। इसके बाद वह उनके घर में घुस गया और उनके पिता पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे मां-बेटे पर भी वार नीतीश ने बताया कि पिता को बचाने के लिए उनकी मां और वह आगे आए तो आरोपी ने उन दोनों पर भी काकूट से वार कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी की कही बात नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे घायलों को अस्पताल लेकर आ गए थे। कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *