Headlines

अररिया के 166 महादलित टोलों में मनी दीपावली:जयप्रकाश नगर के वार्ड-7 पहुंचे डीएम, बच्चों को खिलाई मिठाई




अररिया के 166 महादलित टोलों में जिला प्रशासन की ओर से दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले और प्रखंड स्तर के अधिकारी अलग-अलग बस्तियों में पहुंचे और परिवारों के साथ दीपावली मनाई। अधिकारियों ने लोगों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 07 स्थित महादलित टोले पहुंचे। उन्होंने स्थानीय परिवारों के साथ दीप जलाए और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और खुद भी उनके साथ मिठाई खाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों के साथ मिठाई खाकर साझा की खुशियां डीएम विनोद दूहन ने कहा कि महादलित टोले के लोगों के साथ दीपावली मनाकर उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने जिलेवासियों के लिए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सुख-समृद्धि की कामना की। वार्ड नंबर 07 के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने कहा कि डीएम का टोले में पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और खुद भी वही मिठाई खाई। जिले के सभी 166 टोलों में पहुंचे अधिकारी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त भी शामिल हुए। वहीं, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर दीप जलाए और लोगों को दीपावली की बधाई दी। प्रशासन की इस पहल के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों में परिवारों के साथ त्योहार मनाया गया। सामाजिक समानता और सहभागिता का संदेश जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें सम्मान, सहभागिता तथा समानता की भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन ने संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब समाज का हर वर्ग उसमें बराबर का भागीदार बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *