Headlines

ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटा:चार दिन बाद बाढ़ से गाड़ी बरामद, 40 टन सिलिकॉन गायब




पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में जमुनीचक गांव के पास टू-लेन सड़क पर चार दिन से लावारिस खड़े ट्रक को पुलिस ने मालिक को सौंप दिया। ट्रक में करीब 40 टन सिलिकॉन था, जिसकी कीमत 50 से 55 लाख रुपए बताई गई है। होश में आने पर किया फोन गाड़ी मालिक अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि ट्रक 4 नवंबर को अहमदाबाद जा रहा था। सुबह 4 बजे जीपीएस का आखिरी सिग्नल मुजफ्फरपुर के एक टोल प्लाजा पर मिला था। रास्ते में ड्राइवर संजीव कुशवाहा को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरों ने मधुबनी में फेंक दिया। संजीव 4 नवंबर को मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर फोन किया, जिसके बाद उन्हें रामशीला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ट्रक से सामान गायब था अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि रविवार को पुलिस ने उन्हें ट्रक मिलने की जानकारी दी। ट्रक से सिलिकॉन का माल गायब था। पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ट्रांसपोर्ट कर्मी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि सिलिकॉन भूटान में ट्रक पर लादा गया था। इसे सिलिकॉन की छड़ बनाने वाली फैक्ट्री में पहुंचाया जाना था। 5 नवंबर को उन्होंने सकरी थाना में ट्रक चोरी होने की लिखित शिकायत दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *