![]()
2 साल तक अनुष्का करती रहीं मैसेज, मनीष कश्यप ने बताई अपनी लव मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का को लेकर खुलासा किया था। अब मनीष ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। मनीष ने कहा कि अनुष्का ने 2020 से मुझे में पहली बार मैसेज किया था। तब वो नाबालिग थी और 11वीं में पढ़ती थी। 2 साल तक अनुष्का ने लगातार मैसेज किया, इसके बाद मैंने रिप्लाई किया था। उस वक्त में रिपोर्टिंग करता था, मेरे चैट्स में की मैसेज आते थे, इस कारण में उनका मैसेज नहीं देख पाया था। वहीं, अनुष्का ने कहा कि मैंने बिहार में बाढ़ में मनीष की रिपोर्टिंग देखी थी और मुझे काफी अच्छा लगा था। मुझे यकीन था कि एक दिन मनीष मुझे रिप्लाई जरूर करेंगे। वो कहते हैं ना कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने की कोशिश करती है। मनीष मेरे शिद्दत वाले प्यार हैं। अनुष्का की 2 तस्वीरें… ‘मनीष के बारे में मैंने मां को बताया तो वो चौक गईं थीं’ अनुष्का ने कहा कि मैंने अपनी मां को बताया था कि मैं मनीष कश्यप से ही शादी करूंगी। मां ने चौकते हुए पूछा था कि ये कैसे मुमकिन हो सकात है। मगर मैंने अपनी मां को यकीन दिलाया था कि मैं उसे मुमकिन जरूर करके रहूंगी।
वीडियो कॉल पर बहुत खूबसूरत लगी थी अनुष्का- मनीष मनीष कहते हैं कि जब मैंने अनुष्का को पहली बार रिप्लाई दिया था, उसके बाद अनुष्का ने वीडियो कॉल किया था। मैंने अपने दोस्त विकास को वीडियो कॉल उठाने के लिए कहा था। फिर मैंने भी अनुष्का से बातचीत की। मैंने जब अनुष्का को वीडियो कॉल पर देखा तो मुझे वो बहुत खूबसूरत लगी। इसके बाद जब मिलने की बात आई तो मेरे दोस्त मनी द्विवेदी इनसे मिलने गए थे। वापस आने पर उन्होंने कहा कि भाभी बहुत ही खूबसूरत है। मैंने इस पर पूछा कि आप उन्हें भाभी क्यों कह रहे हैं, तो मनी ने कहा कि आपको उनसे ही शादी करनी चाहिए। ‘मैं जब जेल गया था तब, अनुष्का मेरे लिए रोती थी’ मनीष बताते हैं कि जनवरी 2023 में मेरी और अनुष्का की मुलाकात हुई। हमने एक दूसरे को जाना और समझा। जब मेरे ऊपर NSA लगा था और मैं जेल गया था, तो अनुष्का मेरे साथ मजबूती के साथ खड़ी रही। वह मेरे लिए रोती थी, उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इनके परिवार के कई सदस्यों ने इन्हें कहा कि मेरे चक्कर में ना पड़े, लेकिन अनुष्का की मां ने सपोर्ट किया। मनीष ने बताया कि कुछ दिन बाद जब मैंने अपनी मां को अनुष्का का फोटो भेजा, तो मेरी मां को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मेरी बहू इतनी सुंदर कैसे है। मेरी मां और अनुष्का की फोन पर बातचीत होने लगी। मेरी मां को अनुष्का काफी पसंद आई। मनीष के लिए अनुष्का ने मन्नत मांगा था मनीष ने बताया कि राइज एंड फॉल में जब परिवार वाले अंदर मिलने आने वाले थे, तो मैंने अनुष्का को भी मां के साथ आने को कहा था, लेकिन तब अनुष्का की नवरात्रि की फास्टिंग थी। उनकी तबीयत काफी खराब थी, इसलिए वह नहीं आ पाई। अनुष्का ने बताया कि जब मनीष जेल में थे तब मैं मैंने मन्नत मांगा था। अनुष्का ने यह भी कहा कि मैंने केदारनाथ से मन्नत मांगी थी, कि अगर आप मनीष मिल जाएंगे तो हम दोनों साथ में केदारनाथ जाएंगे।
एज गैप को बहुत बड़ा अंतर नहीं मानते हैं मनीष मनीष ने एज गैप को लेकर कहा कि अनुष्का की उम्र 22 साल है और मेरी 34 उम्र है। ऐसे में लोग कई बातें भी बना रहे हैं। मगर मेरा यही मानना है कि 10-12 साल का अंतर बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है। मेरी गर्लफ्रेंड जेन जी है और मैं मिलेनियम हूं, मुझे जेन जी से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं था, मैं आज भी इस चीज के खिलाफ हूं कि जो लोग शादी कर लेते हैं और अपने माता-पिता को नहीं बताते हैं।
Source link
'गर्लफ्रेंड के मैसेज का 2 साल बाद किया था रिप्लाई':बाढ़ की रिपोर्टिंग देखकर पसंद करनी लगी थी, मनीष कश्यप-अनुष्का ने बताई अपनी लव स्टोरी
