![]()
सीतामढ़ी में इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गोट निवासी आदिल परवेज के रूप में हुई है। छात्र की मौत को लेकर परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर छत से गिरने की आशंका जाहिर की है। दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे साथ परिजनों के अनुसार,शनिवार शाम में आदिल के दोस्त अभिजीत झा ने उसे फोन कर घर से बुलाकर ले गए थे। इसके कुछ देर बाद परिवार वालों को सदर अस्पताल से सूचना मिली कि आदिल का शव अस्पताल में है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने दोस्त को पुलिस के हवाले किया घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने अभिजीत झा को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस छत से गिरने की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आदिल किन परिस्थितियों में छत से गिरा, वह वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ उस समय कौन-कौन मौजूद था, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Source link
सीतामढ़ी में इंटर छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजन ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप; पुलिस को छत से गिरने की आशंका
