![]()
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को छात्रों से भरी ऑटो हार्वेस्टर से टकराकर पलट गई। हादसे में 7 छात्र घायल हुए। इलाज के दौरान 3 छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंजीत कुमार, सौरभ कुमार और आदित्य राज के रूप में हुई है। तीनों जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के 2024-28 बैच के छात्र थे। सेमेस्टर एग्जाम देकर लौटने के दौरान हादसा छात्र गया इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमेस्टर की परीक्षा देकर ऑटो से जहानाबाद लौट रहे थे। कंदौल गांव के पास ऑटो हार्वेस्टर से टकराई और सड़क पर पलट गई। ऑटो तेज रफ्तार से चल रही थी। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। प्रशासन की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज पहुंचाया गया। घायलों को सदर अस्पताल भेजा वहां घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मंजीत कुमार, सौरभ कुमार और आदित्य राज की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र और शिक्षक अस्पताल पहुंचे।
Source link
हार्वेस्टर से टकराकर छात्रों की ऑटो पलटी:जहानाबाद में 3 की मौत, 7 घायल; गया से परीक्षा देकर लौट रहे थे इंजीनियरिंग स्टूडेंट
