Headlines

मधुबनी में 18 नवंबर को होगा शौर्य संवाद:सुबह 10 बजे से कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों की विधवाएं भी रख सकेंगी अपनी बात




मधुबनी जिले में पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों की समस्याएं सुनने के लिए 18 नवंबर 2026 को शौर्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे रहिका स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में होगा। इसकी जानकारी जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने दी। पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद करेगा प्रशासन जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए जरूरी पहल करना है। इसमें पूर्व सैनिक, उनकी विधवाएं और आश्रित अपनी समस्याएं, जरूरतें और सुझाव रख सकेंगे। समस्याओं के समाधान पर होगी पहल उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे संवाद कार्यक्रमों से उनकी जरूरतों को समझने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 18 नवंबर को पहुंचने की अपील जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों से निर्धारित समय पर रहिका प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर साझा करें, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *