Headlines

पूर्णिया में ड्रोन से शराब के ठिकानों पर छापेमारी:सदर और कसबा के 3 इलाकों में चला अभियान, अवैध शराब और जावा महुआ बरामद




पूर्णिया में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर शनिवार, 7 नवंबर को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से सदर और कसबा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ बरामद किया गया। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। रामबाग, शिशाबाड़ी और बसंतपुर में छापेमारी अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के रामबाग और कसबा थाना क्षेत्र के शिशाबाड़ी व बसंतपुर मुसहरी टोला में कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्ठियां और ठिकाने मिले। यहां से चुलाई शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा महुआ भी बरामद किया गया। ड्रोन की मदद से तलाशे गए ठिकाने यह कार्रवाई अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रितु कुमारी और सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम ने ड्रोन की मदद से घनी आबादी और दूर-दराज के इलाकों में अवैध शराब बनाने के ठिकानों की पहचान की। छापेमारी के बाद बरामद शराब और जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आगे भी जारी रहेगी छापेमारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विभाग ने ड्रोन की मदद से ऐसे ठिकानों की पहचान कर लगातार कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *