![]()
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित अरार मोड़ के पास शनिवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के लोखा गांव निवासी बिपतिया सहाय के 17 वर्षीय बेटे राज कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मुरादाबाद से घर लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, राज कुमार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-काशीपुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह छठ और दिवाली पर घर लौटने के लिए निकला था। इसी दौरान गोपालगंज में अरार मोड़ के पास उसका शव मिला। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा या हत्या, जांच कर रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच तकनीकी और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
गोपालगंज में सड़क किनारे मजदूर का शव मिला:मधुबनी का रहने वाला युवक छठ-दीवाली पर घर लौट रहा था
