Headlines

झारखंड- ट्रेलर ने 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत:सड़क किनारे खड़े थे सभी; मृतकों में 3 बच्चे, एक परिवार के मां-बेटी-नाती की भी मौत




झारखंड के खूंटी जिले में बड़ा हादसा हुआ। जिले के कर्रा में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे हैं। एक घायल हैं। मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं। हादसे में बिरसा नायक की मां-बेटी और नाती की जान गई है। जबकि दूसरे परिवार से चार लोग राजेश की मां, पत्नी और दो बेटियों की मौत हुई है। इधर, सुबह लोगों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम कर दिया। झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को निकाल रहे थे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोशांबी कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग निकले। कुछ लोग झाड़ी में फंसे युवक को निकाल रहे थे। वहीं, महिलाएं और बच्चे सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। देखिए तस्वीरें… सड़क हादसे में इनकी हुई मौत
फगन संगा, कर्मी लोहराइन, सुभानी कुमारी, सोनी कुमारी, जवंती देवी उर्फ कसीला, अंजली कुमारी और सौरभ नायक एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत स्थानीय निवासी बिरसा नायक ने बताया कि उसके परिवार के तीन सदस्यों की इस हादसे में जान चली गई। पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजली और एक साल के नाती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिरसा की दूसरी बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सदर अस्पताल खूंटी में चल रहा है। इधर, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है। मां, पत्नी और दो बेटियों की मौत वहीं, हादसे में राजेश की पत्नी फगन संगा, मां कर्मी लोहराइन, बेटी सुभानी कुमारी और सोनी कुमारी की मौत हुई है। राजेश तीन दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए गुजरात गए थे। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *