Headlines

Bengaluru Cab Driver Kills Wife and Family Members


बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु में घरेलू विवाद के चलते एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच सुनीता के मायके जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। सुनीता की मां और भाई भी उसका साथ देते थे। इसी बात से नाराज होकर शेखर ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची।

आरोप है कि शेखर ने पहले अपनी पत्नी सुनीता की घर में सिलबट्टे से हत्या की और शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। इसके बाद उसने सुनीता का मोबाइल बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह घूमने गई है।

अगले दिन उसने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मार डाला।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शेखर ने इसी सिलबट्टे से पत्नी और अन्य सदस्यों की हत्या की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शेखर ने इसी सिलबट्टे से पत्नी और अन्य सदस्यों की हत्या की।

गुमशुदगी की शिकायत से खुला हत्याकांड का राज

मामला गुरुवार को सामने आया, जब नलिनी की मां ने उसके लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा थाने में दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को सामूहिक हत्याकांड का पता चला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद घर में खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया था। शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ग्राइंडिंग स्टोन और कार जब्त कर ली है।

पुलिस ने पत्नी का शव बरामद किया

  • पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से 7 साल के पुनीत का शव बरामद कर लिया है। बाकी शवों की तलाश जारी है।
  • पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति या आरोपी की बेटी की भूमिका तो नहीं थी।
  • साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी वारदात की भनक पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में युवक ने डिनर पर बुलाकर युवती का गला काटा, फिजियोथेरेपिस्ट कमरे में मृत मिली, बीच रोड पर युवक की हत्या

बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की हत्या कर दी गई। दोनों युवतियों की हत्या का आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर है। एक युवती के परिवार ने बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य मामले में तीन लोगों ने बीच रोड पर एक शख्स का मर्डर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।