Headlines

खगड़िया के स्कूल में दीपावली महोत्सव:बच्चों ने बनाई रंगोली और मिट्टी के दीये, प्राकृतिक रंगों से सजाई




खगड़िया के गोगरी स्थित प्राथमिक विद्यालय जयंतीग्राम औता में बुधवार को दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगोली, मिट्टी के दीये और विभिन्न कलाकृतियां बनाईं। बच्चों ने पत्तियों और प्राकृतिक रंगों से रंगोलियां सजाईं। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना था। प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उनमें रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और मिलकर काम करने की भावना विकसित होती है। साथ ही वे भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता समझते हैं। शिक्षकों ने बच्चों की कलाकृतियों को सराहा कार्यक्रम में शिक्षिका मधु कुमारी विद्यार्थी और शिक्षक राज कुमार, मोहित कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार एवं कुमारी मौसम मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों की रंगोलियों और कलाकृतियों की सराहना की। महोत्सव के माध्यम से बच्चों को परंपरा, कला और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *