![]()
मोतिहारी | चकिया के साहेबगंज रोड स्थित ट्रांसेंडेंस इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोलियां बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ दीपावली, छठ पूजा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सृजनात्मकता और रंग संयोजन के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन में येलो हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय तथा ब्लू और ग्रीन हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष नासिर जमाल और सचिव साएम नासिर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें रचनात्मकता का विकास करते हैं। वहीं प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने रंगोली को भारतीय संस्कृति की जीवंत कला बताते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। समापन पर विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Source link
कार्यक्रम : दीपावली रंगोली प्रतियोगिता में येलो हाउस ने मारी बाजी, रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा
