Headlines

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, 5वीं-तक के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई:यूपी के 20 जिलों में पारा 18°C से कम, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार




दिल्ली में शुक्रवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। दिल्ली और NCR के जिलों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाली 4-पहिया गाड़ियों के चलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी। उत्तरप्रदेश में 8 और 9 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश में 8 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 10 से 12 नवंबर के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू में हिमपात होने की भी संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *