Headlines

भागलपुर- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या:सीने पर चोट, गले पर फंदे का निशान; परिजन बोले- तीन बार थाना जाने के बाद दर्ज हुई FIR




भागलपुर के सुल्तानगंज में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के शरीर पर मारपीट और चोट के निशान हैं। परिजन का आरोप है कि तीन बार थाना जाने के बाद पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान किशनपुर (गौरीपुर) गांव के रहने वाले 23 साल के दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि 3 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक मंडल (22) पार्टी करने के नाम पर दुर्गेश को घर से बुलाकर दामोदरपुर ले गया था। दुर्गेश शादी, पार्टियों में डेकोरेशन का कारोबार करता था। उसके पिता मनोज राय टेंट का काम करते हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। दूसरे दिन देर रात को मिली दुर्गेश की लाश मृतक के चचेरे भाई राजन कुमार ने कहा कि अभिषेक मंडल (22) और बीरू कुमार (16) मेरे भाई को तीन नवंबर को बुलाकर ले गए थे। चार नवंबर को भाई दिनभर घर नहीं आया। इस बीच परिवार के सदस्य कई बार थाना गए, लेकिन पुलिस की ओर से आवेदन नहीं लिया जा रहा था। राजन ने वारदात में प्रवीण मंडल और कारे मंडल समेत अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की परिजन पूरे मामले की जांच कर सभी संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, दुर्गेश की छाती की दायीं तरफ पसलियों के पास चोट के निशान थे। गले पर भी चोट और फंदे का निशान भी है। उनका आरोप है कि गले में फंदा लगाकर शव को खींचा गया था। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। हालांकि, चोटों की प्रकृति और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। चार नवंबर की शाम थाना का घेराव करने पर दर्ज हुई एफआईआर परिवार का आरोप है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उन्हें तीन बार अकबरनगर थाने जाना पड़ा। इसके बावजूद शुरुआत में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आखिरकार 4 नवंबर की शाम पूरे समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दो भाइयों और एक बहन में दुर्गेश कुमार दूसरे नंबर पर था। घर में पिता मनोज राय के अलावा बहन पुष्पा देवी, बड़ा भाई सन्नी कुमार और बहन जूली कुमारी है। घटना को लेकर अकबरनगर थाना के एसएचओ रामाशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजन के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *