![]()
मोतिहारी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे पर गायघाट स्थित धर्मकांटा के पास की है। जानकारी के अनुसार, शाम को मानिकपुर हसुआहा निवासी बुचून सिंह के पौत्र आदित्य कुमार सिंह बाइक से सेवराहा स्थित मनु सिंह के CSP पर गए थे। वहां से सभी दोस्तों ने मोतिहारी में फिल्म देखने का प्रोग्राम बनाया। नाश्ता-पानी करने के बाद मनु सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी से सभी मोतिहारी के लिए रवाना हुए। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई जैसे ही उनकी गाड़ी गायघाट चौक से आगे धर्मकांटा के पास पहुंची, सामने से आ रही धान की बोरी लदी ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही महज दो मिनट के अंदर हरसिद्धि थाना की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चड़रहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र मनु कुमार सिंह और सेवराहा निवासी अजय सिंह के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू घायलों में मानिकपुर हसुआहा के आदित्य कुमार सिंह और एक अन्य युवक शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। गंभीर रूप से घायल आदित्य को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मनु सिंह की शादी पश्चिम चंपारण में तय हुई थी। बेटे के शव को देखकर पूर्व मुखिया मुरारी सिंह स्तब्ध हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मानिकपुर हसुआहा की मुखिया कस्तूरी खान ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Source link
मोतिहारी में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, 2 युवकों की मौत:फिल्म देखने जा रहे थे, 2 अन्य गंभीर घायल
