![]()
गयाजी एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का दायरा बढ़ने जा रहा है। सोमवार(26 अक्टबूर 2026) से इंडिगो एयरलाइन बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सेवा का उद्घाटन करेंगे। बौद्ध पर्यटकों के प्रमुख सीजन विंटर शेड्यूल में अब गयाजी से बैंकॉक, यंगून और पारो के लिए हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रविवार से थाई एयरवेज और थाई एयर एशिया की उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इससे बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को फायदा होगा। तय शेड्यूल के अनुसार विमान सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उड़ान भरेगी। विंटर सीजन में 6 विमानन कंपनियां देंगी सेवा एयरपोर्ट से विंटर सीजन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार हो रहा है। थाई एयरवेज, थाई एयर एशिया, इंडिगो, म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल, म्यांमार नेशनल एयरलाइंस और भूटान एयरलाइंस सहित छह विमानन कंपनियां हवाई संपर्क उपलब्ध कराएंगी। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखने वाले बोधगया में 26 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक पर्यटन का प्रमुख सीजन रहेगा। इस दौरान थाईलैंड, म्यांमार और भूटान सहित कई देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिल्ली के लिए भी शुरू हुई एयर इंडिया की सेवा एयरपोर्ट से घरेलू हवाई संपर्क भी मजबूत हुआ है। दिल्ली-गयाजी के बीच एयर इंडिया की नियमित उड़ान शुरू हो गई है। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी। इससे दिल्ली से गयाजी और बोधगया आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार के अनुसार, एयर इंडिया की एक उड़ान से करीब 100 यात्री गयाजी पहुंचे, जबकि 78 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दूसरी उड़ान से 99 यात्री आए और 46 यात्री दिल्ली रवाना हुए। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल से 167 यात्री गयाजी पहुंचे और 47 वापस गए। थाई एयरवेज से 156 यात्री पहुंचे, जबकि 81 यात्री बैंकॉक के लिए रवाना हुए। पारो के लिए भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी भूटान एयरलाइंस 28 अक्टूबर से पारो-गयाजी मार्ग पर सेवा शुरू करेगी। वहीं, डुक एयर की पारो-गयाजी-पारो उड़ान 1 फरवरी 2027 से शुरू करने का शेड्यूल है। यह सेवा सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया में बीआईएमसीजीएल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान गयाजी से कंबोडिया और नेपाल के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने घरेलू उड़ानों को दूसरे प्रमुख पर्यटन शहरों से जोड़ने की बात भी कही थी। पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार से बोधगया के पर्यटन कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है। सीधी हवाई कनेक्टिविटी से विदेशी पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। इसका लाभ होटल, गेस्ट हाउस, ट्रैवल एजेंसियों, परिवहन और स्थानीय कारोबार हो सकता है।
Source link
गयाजी एयरपोर्ट से पहली बार बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान:CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन, सप्ताह में 2 दिन इंडिगो की फ्लाइट; पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
