Headlines

जहानाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला जुलूस:विजयदशमी पर स्थापना दिवस मनाया, राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया




जहानाबाद में विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने जुलूस निकाला। इसमें संघ के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया और लोगों को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संघ के सदस्यों ने बताया कि विजयदशमी का दिन उनके लिए खास है। इसी दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। इसलिए संघ विजयदशमी को स्थापना दिवस के रूप में भी मनाता है। समर्पण की भावना मजबूत करने का आह्वान यह दिन संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को याद करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। संघ लोगों को संस्कारवान बनाने, धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने का काम करता है। जुलूस के जरिए संघ के सदस्यों ने समाज में अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *