Headlines

समस्तीपुर में शॉर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग:फ्रिज समेत हजारों का सामान जला, पूजा करने गया था परिवार, दमकल ने पाया काबू




समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक बंद घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घर के मालिक कृष्ण स्वामी भूषण तिवारी अपने परिवार के साथ पूजा करने गढ़िया चौक गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लग गई। घर बंद होने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिली। कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने परिवार को इसकी सूचना दी। लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू सूचना मिलने पर वैनी थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *