Headlines

Munger Durga Puja 2026 | Traffic Route Diversion & Vehicle Restrictions


दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर शहर में जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के द्वारा मेला से लेकर विसर्जन तक के लिए ट्रैफिक के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

.

इसके अलावा इस बार मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की पूजा करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसमें भी इस बार बड़ा बदलाव किया गया है।

इसकी जानकारी सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद एवं यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने दी।

यातायात थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक में जो बदलाव किया गया है उसकी जानकारी देते हुए बताया कि 17 से 23 अक्टूबर तक मुंगेर जमालपुर और बरियारपुर के अलावा खगड़िया बेगूसराय से आने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है।

प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक प्लान जारी

इसमें जमालपुर की ओर से मुंगेर आने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो 17 सितंबर से कोणार्क मोड अंबे चौक शाहजुबेर रोड मुंगेर स्टेशन नीलम रोड होते हुए बस स्टैंड जाएगी।

जबकि मुंगेर से जमालपुर जाने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा बस स्टैंड से भगत सिंह चौक, बड़ी काली मंदिर, लल्लू पोखर बजरंगवली तीन बटिया, चुआबाग, कासिम बाजार होते हुए सफियाबाद जाएंगे इसके अलावा लल्लू पोखर से चुआबाग, हेरु दियारा सफियाबाद होते हुए जमालपुर जाएंगे।

जबकि मुंगेर बस स्टैंड से खुलने वाली सभी बड़ी यात्री बस लाल दरवाजा, दलहट्टा, बासुदेवपुर सिगरेट फैक्ट्री, पूरबसराय डीएवी होते हुए बेगूसराय, खगड़िया ओर बरियारपुर के लिए रवाना होगी।

इसके अलावा पुलिस लाइन के समय बस डिपो से जो भी यात्री बस बस स्टैंड के लिए जाएगा वह पांच नंबर गुमटी पूरब सराय आईटीसी सिगरेट फैक्ट्री लाल दरवाजा होते हुए बस स्टैंड जाएगा।

इधर क्रिया और बेगूसराय से मुंगेर शहर आने वाली छोटी वाहन लाल दरवाजा गीता बाबू रोड होते हुए बस स्टैंड आएगा।

17 से 23 अक्टूबर सभी वाहनो के शहर प्रवेश पर रोक

यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 से लेकर 23 सितंबर तक मुंगेर शहर में बड़ी दुर्गा के अलावा अन्य कई दुर्गा मेला सप्तमी पूजा अष्टमी पूजा और नवमी तिथि को अत्यधिक भीड़ लगने की संभावना है।

इसके अलावा विसर्जन और रावण बध देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंगेर शहर आते हैं। जिसके लिए ट्रैफिक की व्यवस्था बेहतर की गई है और इसके लिए जगह-जगह शहर में बांस बल्ला लगाकर बेरिकेडिंग की गई है।

इसके लिए 70 स्थानों पर बैरिकेड पोस्ट बनाया गया है। इन सभी जगहों पर 70 मजिस्ट्रेट के साथ 84 जवान 24×3 ड्यूटी पर रहेंगे।

इस दौरान कस्तूरबा वाटर से अंबे चौक के बीच किसी भी तरह के छोटी बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

बड़ी दुर्गा मंदिर जाने वाली मार्ग शादीपुर जुबलीवेल वाली मार्ग में बेकापुर के समीप बेरियर लगा दिया जाएगा।

वहीं मुख्य बाजार में मुर्गियाचक से एक नंबर ट्रैफिक के बीच यानी मुख्य बाजार में ई-रिक्शा एवं ऑटो के प्रवेश पर रोक रहेगी।

घोरघट से बरियारपुर के बीच सभी वाहनो के प्रवेश पर रोक

इधर दुर्गा पूजा के बीच बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में बरियारपुर से लेकर घोरघट के बीच कई दुर्गा प्रतिमा की स्थापना एनएच-80 किनारे मंदिर में होता है।

जिस कारण 16 से 23 अक्टूबर के बीच श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मुंगेर और भागलपुर प्रशासन के सहयोग से ट्रैफिक नियमों में बदलाव करते हुए भागलपुर से मुंगेर आने वाली सभी गाड़ी को सुल्तानगंज और घोरघट के समीप से निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

इसके अलावा बेगूसराय खगड़िया मुंगेर की ओर से भागलपुर जाने वाली सभी बड़े एवं छोटे वाहन को तेलिया तालाब के समीप से फोरलेन की ओर मोड़ दिया जाएगा।

जो बरियारपुर प्रखंड की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ पूजा करने जाएंगे उसे तेलिया तालाब, नया राम नगर और बरियारपुर के समीप फोरलेन से नीचे होकर बरियारपुर स्टेशन की ओर जाने वाली मार्ग में डायवर्ट कर दिया जाएगा।

इसके लिए भी तैनात जवान एवं अधिकारियों के द्वारा जांच करने बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

जबकि जबकि मुंगेर फल मंडी में आने वाली सभी बड़ी वाहन को शहर से दूर 17 से 23 सितंबर तक रखा जाएगा, जहां छोटी वाहन से मंडी में सब्जी एवं फल को लाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *