Headlines

सहरसा में 4 लाख का नशीला कफ सिरप पकड़ी:पलंग के नीचे छिपाकर रखी थीं 1280 बोतलें, पिता-पुत्र अरेस्ट




सहरसा में नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नया बाजार के पासवान टोला स्थित उनके घर पर छापेमारी कर 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। जब्त सिरप की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल कुमार झा और उनके पिता नंद कुमार झा अपने घर में प्रतिबंधित कफ सिरप रखे हुए हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद सदर थाना पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पलंग के नीचे छिपाकर रखी थीं 1280 बोतलें घर की तलाशी के दौरान पलंग के नीचे रखे आठ कार्टन से 1280 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इसकी कुल मात्रा 128 लीटर बताई गई है। पुलिस ने सिरप जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंद कुमार झा और उनके बेटे तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल कुमार झा के रूप में हुई है। सदर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *