Headlines

दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:बेगूसराय सदर की मंदिरों की परिसर दीपों से जगमग




बेगूसराय सदर में नवरात्र के चौथे दिन बुधवार शाम को दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। रजौरा, बगवाड़ा, जगदीशपुर परना और चांदपुरा के मंदिरों में लोगों ने दीप जलाकर मां दुर्गा की पूजा की। परना स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान, पुरानी दुर्गा स्थान और चितरंजन चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान चांदपुरा में शाम करीब छह बजे से भीड़ बढ़ने लगी। मंदिर परिसर भक्ति गीतों से गूंजा, दीपों की रोशनी से माहौल भक्तिमय हुआ। दुर्गा पूजा के लिए मंदिरों और आसपास आकर्षक रोशनी की व्यवस्था है। शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा इलाका जगमगा उठा। सजावट देखने और पूजा के लिए लोग पहुंच रहे हैं, जिससे देर शाम तक चहल-पहल रही। मेले की तैयारियां तेज हैं। मंदिर समितियां साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर काम कर रही हैं। भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *