Headlines

समस्तीपुर के ताजपुर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन:भाकपा माले ने विरोध मार्च निकाला; मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग




समस्तीपुर के ताजपुर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में प्रदर्शन किया। फतेहपुर चौक से मोतीपुर सब्जी मंडी तक मार्च निकाला। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘एसआईआर को रद्द करो’ जैसे नारे लगाए। सब्जी मंडी में हुई सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को वापस लेने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि एसआईआर से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी और लोगों को जागरूक करेगी। पुतला दहन कर जताया विरोध वहीं, प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सूची में किसी भी तरह के संशोधन अथवा नाम हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता जरूरी है। एसआईआर के दौरान आम मतदाताओं के सामने कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि एसआईआर के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *