![]()
मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों ड्यूटी के लिए पटियासा स्थित पूरियां फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर गांव निवासी विशाल कुमार (22) की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी गुड्डू कुमार (22) का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना गरहां चौक के पास की है। पत्नी की डिलीवरी इसी महीने, बच्चे का चेहरा देखने से पहले चली गई जान विशाल के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। विशाल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और इसी महीने उसकी पहली डिलीवरी होने वाली है। परिवार में बच्चे के आने की खुशी की तैयारी थी। लेकिन ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला विशाल वापस नहीं लौटा। जिस बच्चे का चेहरा देखने का इंतजार था, उसके जन्म से पहले ही पिता की हादसे में मौत हो गई। दो भाइयों के परिवार में पसरा मातम विशाल दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायल गुड्डू भी उसी इलाके का रहने वाला है और दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ड्यूटी के लिए निकला युवक ट्रक की चपेट में आया:मौके पर मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी; पत्नी इसी महीने बनने वाली थी मां
