Headlines

वर्ल्ड हार्ट-डे पर डॉक्टरों ने फिट रहने का दिया संदेश:सीतामढ़ी में विधायक सुनील कुमार पिंटू बोले- रोज 25 मिनट चलें, पूरी जिंदगी स्वस्थ रहेंगे




विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को सीतामढ़ी में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता मार्च निकाला गया। कारगिल चौक से राजेंद्र भवन तक निकाले गए मार्च में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों से रोजाना कम से कम 20 से 25 मिनट पैदल चलने या शारीरिक गतिविधि करने की अपील की गई। मार्च में भाजपा विधायक सुनील कुमार पिंटू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर पूरे दिन में सिर्फ 20 से 25 मिनट भी सड़क पर चलने या व्यायाम करने के लिए निकाल लिया जाए तो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमित रूप से सड़कों पर निकलें, पैदल चलें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान और तनाव को नियंत्रित करना जरूरी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान और तनाव को नियंत्रित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग कई बार शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर जांच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर हृदय संबंधी कई जोखिमों को कम किया जा सकता है। वहीं, अभिषेक मिश्रा शिशु ने कहा कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी नहीं कि लोग घंटों जिम में समय बिताएं। रोजाना थोड़ी देर पैदल चलना, नियमित व्यायाम करना और खान-पान पर नियंत्रण रखना भी काफी महत्वपूर्ण है। धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की अपील मार्च के दौरान लोगों को हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना थोड़ा समय अपने स्वास्थ्य को देना जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *