![]()
शेखपुरा में गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के तहत मुफ्त ECG जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा सदर अस्पताल शेखपुरा से लेकर सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही है, ताकि दिल से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान और जांच आसान हो सके। पिछले 9 महीनों में सदर अस्पताल शेखपुरा में 2,537 लोगों की मुफ्त ECG जांच हुई। प्रखंड स्तर पर कुल 2,760 ECG किए गए। इस तरह जिले में कुल 5,297 ECG जांच की गई हैं। प्रखंड स्तर पर बरबीघा में 972, शेखपुरा सदर में 524, शेखोपुरसराय में 407, घाट कुसुम्भा में 388, अरियरी में 331 और चेवाड़ा में 138 ECG जांच हुई हैं। मरीजों का समय पर इलाज करने में मिलती है मदद सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह सुविधा दिल की बीमारी के जोखिम वाले मरीजों की समय पर जांच और इलाज में मदद करती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को नियमित जांच के लिए जागरूक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच और उपचार की सुविधा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुगम रूप से पहुंचाई जाए, ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनके प्रभाव को कम किया जा सके।
Source link
ECG जांच की निशुल्क सुविधा से मरीजों को मिला लाभ:शेखपुरा जिला और प्रखंड अस्पतालों में हो रहा जांच, लोगों को किया गया जागरूक
