Headlines

साइबर थाने में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी:बेटी की फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने 1.5 लाख की रंगदारी मांगी




मधुबनी साइबर थाने में एक महिला ने FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये मांगे गए। शिकायत के अनुसार, मोहम्मद अरमान नाम का शख्स उनकी बेटी के मोबाइल पर लगातार फोन कर रहा था। वह गाली-गलौज और अश्लील बातें करता था। अरमान ने बेटी के फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अभद्र गानों के साथ वायरल करने की धमकी दी। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि अरमान को उसके भाई सहबान और मां गुड़िया खातून का भी साथ मिल रहा है। यह मामला 22 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है। साइबर डीएसपी अंकुर कुमार ने सोमवार रात करीब 11:00 इसकी अधिकारीक पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *