Headlines

कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:किशनगंज में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रोटेस्ट




कांग्रेस ने सोमवार को किशनगंज के अंबेडकर टाउन हॉल के पास धरना प्रदर्शन किया। इसमें जिले भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। आंदोलन बड़े स्तर पर जारी रखने की चेतावनी किशनगंज सदर विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के आह्वान पर हुआ है। विधायक ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। हुदा ने चेतावनी दी कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *