Headlines

सरसों लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, ड्राइवर बचा:बाइक सवार 2 लड़कियों को बचाने में एक्सीडेंट, जमुई से शेखपुरा आ रहा था सरसों




शेखपुरा में सोमवार को शेखपुरा-चेवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक सरसों से लदा ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह हादसा चेवाड़ा चौक से करीब 100 मीटर पहले एक रसोई गैस एजेंसी के पास हुआ। गनीमत रही कि ट्रक का चालक और उपचालक इस घटना में बाल-बाल बच गए। ड्राइवर और उपचालक घटना के बाद निकल गए पुलिस सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक जमुई से सरसों लेकर शेखपुरा आ रहा था। बाइक पर जा रही दो लड़कियों को बचाने की कोशिश में ट्रक का स्टीयरिंग टूट गया और ब्रेक नहीं लग पाया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। खाई में पानी भरा होने के कारण ट्रक में रखा कुछ सरसों खराब हो गया। घटना के बाद चालक और उपचालक वहां से चले गए। चेवाड़ा थाना की गश्ती टीम के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह और सुरेंद्र बैठा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *