Headlines

पूर्णिया में 'भगत सिंह विचार से सवाल तक यात्रा':2 दिन तक शहर में घूमेगी रथ, लाइब्रेरी और विचार बॉक्स भी साथ




पूर्णिया में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने एक खास पहल की है। स्थानीय युवाओं के सहयोग से ‘भगत सिंह विचार से सवाल तक यात्रा’ शहर के रंगभूमि मैदान से शुरू हुई। दो दिवसीय यात्रा का मकसद युवाओं में सोच-विचार को बढ़ावा देना, बातचीत शुरू करना और समाज के जरूरी मुद्दों पर सोचने की दिशा देना है। यात्रा के लिए एक रथ बनाया गया है। इसमें एक चलती-फिरती लाइब्रेरी और एक विचार बॉक्स रखा गया है, जो युवाओं से सीधे बात कर उनकी राय भी लेगा। 2 दिनों तक चलेगी रथयात्रा आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा दो दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। रंगभूमि मैदान से शुरू होकर यह यात्रा थाना चौक, गिरजा चौक, आस्था मंदिर, भट्टा बाज़ार जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए आर. एन. शाह चौक पर पहुंचकर समाप्त होगी। जबकि यात्रा के दूसरे दिन भी यह अभियान जारी रहेगा। इस दिन यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों, परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और युवा जमावड़ों तक पहुंचेगी, जहां युवाओं के साथ सीधा संवाद आयोजित किया जाएगा। चलत पुस्तकालय और विचार बॉक्स यात्रा को प्रभावी और संवादात्मक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रथ में एक चलत पुस्तकालय बनाया गया है, जहां भगत सिंह के विचारों, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रेरक पुस्तकें रखी गई हैं, ताकि युवा पढ़ने-लिखने और विचारों को समझने की ओर प्रेरित हो सकें। इसके अलावा एक विचार बॉक्स भी बनाया गया है, जो यात्रा के दौरान युवाओं के मन में उठने वाले सवालों, सुझावों और विचारों को एकत्र करने के लिए कार्य करेगा। इसके माध्यम से युवा अपने सवाल और विचार लिखित रूप में साझा कर सकेंगे। युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक विचार हैं भगत सिंह यात्रा के आयोजक शौर्य राय ने बताया कि भगत सिंह केवल एक ऐतिहासिक नायक नहीं, बल्कि हर युग के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक विचार हैं। हमारे नायक भगत सिंह की जयंती है। इस अवसर पर पूर्णिया के युवाओं की पहल से ‘विचार से सवाल तक यात्रा’ निकाली जा रही है। भगत सिंह ने हमेशा विचारों की धार और वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया था। आज के युवाओं को केवल औपचारिक तरीके से जयंती मनाने के बजाय भगत सिंह के विचारों को गहराई से समझना होगा और समाज व व्यवस्था से सही सवाल पूछने की आदत डालनी होगी। यात्रा युवाओं से जुड़ने और उनके साथ संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *