![]()
किशनगंज के दौला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखलाकुर हुसैन ने कुछ लोगों पर हथियार के बल पर घेरकर मारपीट करने, नकदी और सोने की चेन छीनने तथा सरकारी दस्तावेज जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना 24 सितंबर की सुबह दौला चौक की बताई गई है। मामले में आदर्श थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 1063/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार गाड़ियों से घेरकर गाड़ी से उतारने का आरोप शिकायत के अनुसार, मोहम्मद सिताबुद्दीन, अनवार आलम, जुबैर आलम समेत अन्य लोग चार गाड़ियों से पहुंचे और मुखिया प्रतिनिधि की गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि उन्हें जबरन गाड़ी से उतारा गया और सिर पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। 5 लाख नकद और डेढ़ लाख की चेन छीनी हुसैन ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनसे पांच लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली। घटना के पीछे जमीन से संबंधित रकम का विवाद बताया गया है। गाड़ी से सरकारी कागजात निकालकर जलाए शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी गाड़ी में रखे सरकारी दस्तावेज निकाल लिए गए और लाइटर से जला दिए गए। उन्होंने आरोपितों पर सरकारी कागजात नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।
आवेदन में परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की साजिश रचने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू मुखिया प्रतिनिधि ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना की जानकारी पंचायत के कई लोगों को है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में एक नामजद व्यक्ति के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच से होनी बाकी है।
Source link
किशनगंज- 4 गाड़ियों से घेर मुखिया प्रतिनिधि पर तानी बंदूक:5 लाख नकद-सोने की चेन छीनने का आरोप, परिवार को बम से उड़ाने की धमकी; FIR
