Headlines

महिला से 15 हजार, मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:48 घंटे में लूटकांड का खुलासा, कैश-मोबाइल समेत सामान बरामद




खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान टेम्हा बन्नी निवासी दिनेश कुमार उर्फ फुदो और पूर्वी ठाठा निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। एसपी के निर्देश पर टीम बनी पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को महिला अपने पति के साथ खगड़िया से घर लौट रही थी। रोहरी चौक के पास अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर महिला का हैंडबैग छीन लिया। बैग में 15 हजार रुपए नकद, गोदरेज की चाबी और दो मोबाइल फोन थे। महिला की शिकायत पर महेशखूंट थाना में केस दर्ज हुआ। एसपी के निर्देश पर टीम बनी। पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। दिनेश कुमार उर्फ फुदो और रौशन कुमार के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *