Headlines

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा:होटल में मिले चार युवक-युवतियां गिरफ्तार; कैश, मोबाइल सहित कई चीजें मिली




पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर, सेक्टर-04 के पास स्थित होटल सनशाइन होलीडे में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर चोरी-छिपे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और उनके निर्देश पर टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के दो कमरों से दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के काउंटर से दो संचालकों को भी पकड़ा गया। 3 मोबाइल, कंडोम के पांच पैकेट बरामद पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के कंडोम के पांच पैकेट, इस्तेमाल किए गए छह कंडोम, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, होटल रजिस्टर, एक लाइटर और एक पेटीएम बॉक्स बरामद किया है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान संदीप कुमार तिवारी (27), रिषु कुमार (28), सुमन कुमार (25) और रवि कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल में नाबालिग लड़कियों को लाने तथा देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *