Headlines

DM बाेले-'म्यूटेशन-परिमार्जन के मामलों को जल्द निपटाएं':धनतोला में दौरा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश; अंचल में लंबित मामलों पर फटका




किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार शाम दिघलबैंक प्रखंड की धनतोला पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विद्यालय, एसएसबी कैंप और डोरिया गांव में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनियमितता या भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचल कार्यालय में लंबित मामलों की समीक्षा पंचायत के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने दिघलबैंक अंचल कार्यालय का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने म्यूटेशन, परिमार्जन और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों की समीक्षा की। कई मामले लंबित मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। तय समय में निपटाएं जमीन से जुड़े मामले डीएम ने लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, एडीएम, सीओ सदानंद कुमार, बीडीओ बप्पी ऋषि, बीपीआरओ सुमन लता और एसडीओ परमीत रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *