![]()
मुजफ्फरपुर में 3 साल पहले महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाया और उसे शरीरिक संबंध के लिए दबाव बनाया। आरोपी संजिव पटेल महिला को ब्लैकमेल कर रहा था कि मेरी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद महिला को आरोपी की बात माननी पड़ी। पिछले एक साल से आरोपी महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के अनुसार उसने करीब 6 महीने से आरोपी से दूरी बना ली। उससे बात करनी बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से उसे धमकी दी कि फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। इन धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने 22 सितंबर को सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज कराया। 23 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। मामले की जानकारी पुलिस ने पीसी कर दी। घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 सितंबर को संजीव मेरे घर में घुस आया और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान पति पहुंचे। आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि संजीव ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से करीब दो ग्राम का सोने का लॉकेट छीन लिया।
आरोपी के भाई पर भी धमकी देने का आरोप पीड़िता ने आवेदन में संजीव के भाई संतोष पटेल पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, जब उसने थाना जाने की बात कही तो संतोष ने उसे और उसके पति को जान से मारने और बच्चे का अपहरण करने की धमकी दी। आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही पुलिस नगर एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर 22 सितंबर को सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 24 घंटे में नामजद आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
Source link
नहाते वक्त वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी:ब्लैकमेल कर एक साल बनाया शारीरिक संबंध, एफआईआर के 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
