Headlines

24 सितंबर का राशिफल:मिथुन राशि वालों को फंसा पैसा मिल सकता है और मकर का बिजनेस बढ़ने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (24 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 24 सितंबर को कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों को बिजनेस में मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों का फंसा पैसा वापस मिलने और नया ऑर्डर मिलने के योग हैं।

कन्या राशि के लोगों की प्रॉपर्टी डील हो सकती है। तुला राशि वालों के लिए इनकम का नया सोर्स बन सकता है। मकर राशि के लोगों की बिजनेस विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। कुंभ राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में तेजी आने की संभावना है।

डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- कोई काम अधूरा है तो निराश होने के बजाय पूरी ऊर्जा से दोबारा शुरू करें। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। काम करने का तरीका बेहतर करने के लिए क्रिएटिव आइडिया पर ध्यान देंगे और अपने व्यक्तित्व में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- बड़ा फैसला लेते समय बजट का ध्यान रखें, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में बेवजह किसी से न उलझें। युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

व्यवसाय- बिजनेस में की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने लगेंगे। मार्केटिंग और नेटवर्किंग पर ज्यादा ध्यान देने से नए मौके बन सकते हैं। हिसाब-किताब में लापरवाही न करें, वरना टैक्स से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव- व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी के लिए समय निकालें। इससे घर का माहौल संतुलित और सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य- गैस, कब्ज या पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- भावनाओं में आकर फैसला लेने के बजाय व्यावहारिक सोच रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट या सरकारी विभाग से जुड़ा रुका मामला भी आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या महंगी चीज खरीदने-बेचने से पहले डॉक्यूमेंट अच्छी तरह जांच लें। आर्थिक स्थिति फिलहाल थोड़ी धीमी रह सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यस्थल की व्यवस्था संभालने में ज्यादा ध्यान देना होगा। मशीनरी, स्टाफ या कर्मचारियों से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव कम होने से राहत मिलेगी। लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है, लेकिन इसका असर परिवार और काम दोनों पर पड़ सकता है। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- कमर या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- कहीं पैसा फंसा है या किसी को उधार दिया है तो आज मांगने पर वापस मिलने की संभावना है। करीबी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। आपकी बातचीत और समझाने की क्षमता से भी कई काम आसानी से बन सकते हैं। नेगेटिव- नकारात्मक बातों में समय बर्बाद न करें और मौजूदा कामों पर फोकस रखें। बातचीत में कटुता से बचें। रुपए-पैसों के मामले में सावधानी रखने से नुकसान से बच पाएंगे।

व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां अपनी निगरानी में करवाएं। किसी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति की गलत नीयत परेशानी बढ़ा सकती है। फोन या ऑनलाइन संपर्क से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव से थकान बढ़ सकती है। मेडिटेशन करें और थोड़ा समय खुली जगह या प्रकृति के बीच बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। समय और ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे तो मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- युवाओं को गैरजरूरी गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, वरना करियर पर असर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें। मन भटक रहा हो तो मेडिटेशन मदद करेगा।

व्यवसाय- योजनाओं को लागू करने के लिए काम करने का तरीका और क्वालिटी बेहतर करनी होगी। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को लापरवाही से बचना चाहिए, क्योंकि छोटी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। लव- जीवनसाथी के सहयोग से घर और बाकी काम व्यवस्थित रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जरूरत हो तो समय पर डॉक्टर से सलाह लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- व्यवस्थित रूटीन और अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा। कोई सरकारी मामला अटका है तो आज उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन की परेशानी आपको भी तनाव दे सकती है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी से मामला और बिगड़ सकता है। इनकम की तुलना में खर्च ज्यादा होने से बजट प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी किसी योजना को आज लागू कर पाएंगे और शुरुआती सफलता भी मिल सकती है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें, क्योंकि कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ा मामला फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- पैरों और घुटनों में दर्द हो सकता है। सही खानपान के साथ योग और व्यायाम भी करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- संपर्क बढ़ेंगे और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। युवा अपने काम पूरे उत्साह से करेंगे। राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आगे फायदा दे सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला आज टालना बेहतर होगा। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए बहस से दूर रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। कार्यस्थल का महत्वपूर्ण काम किसी सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। नौकरी में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लव- घर का माहौल शांत और संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। मौसम बदलने की वजह से सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए एक्सरसाइज नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आगे उपयोगी साबित हो सकती है। निवेश की योजना है तो सभी पहलू समझकर फैसला लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। इनकम का नया सोर्स भी बन सकता है। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ गलतफहमी न बढ़ने दें, क्योंकि इसका असर काम पर भी पड़ सकता है। परेशानी आने पर घबराने के बजाय समाधान पर फोकस करें। फिलहाल गैरजरूरी यात्रा टालना बेहतर होगा।

व्यवसाय- बिजनेस में सावधानी जरूरी है, क्योंकि करीबी व्यक्ति भी नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर बाजार या ज्यादा रिस्क वाले कामों में सोच-समझकर फैसला लें। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। बॉस या अधिकारियों से छोटी बात पर तनाव संभव है। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात खुशी दे सकती है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से शारीरिक परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में समय फायदेमंद है। अपनी ऊर्जा जरूरी कामों पर लगाएं, क्योंकि मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा और पैसों का लेनदेन भी होगा। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा। विवाद से दूर रहें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- अभी नया काम शुरू करने से बचें। जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सही समय का इंतजार करें। परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह मदद करेगी। ऑफिस में ज्यादा काम होने से लंबे समय तक व्यस्त रहना पड़ सकता है। लव- परिवार का माहौल शांत और व्यवस्थित रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो तो मामले को गंभीरता से लें और समय पर इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन अपनी काबिलियत से स्थिति संभाल लेंगे। काम के बीच परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों से बातचीत या मुलाकात मन हल्का करेगी। नेगेटिव- तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें। निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर होगा, क्योंकि नुकसान का जोखिम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सावधानी रखें। शेयर, सट्टा या ज्यादा रिस्क वाले कामों से दूर रहें। किसी गैरकानूनी काम में न पड़ें, वरना जांच जैसी स्थिति बन सकती है। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार में अपनी मर्यादा और मान-सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा काम करने से सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम फायदा देंगे। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर दिन की नई शुरुआत करें। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना या किसी की मदद करना मानसिक खुशी देगा। घर के लिए कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक या कटु शब्दों से बचें, वरना छोटी बात विवाद बन सकती है। प्रॉपर्टी विवाद है तो किसी समझदार व्यक्ति की मध्यस्थता से समाधान निकालने की कोशिश करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए गुस्से और ईगो पर कंट्रोल जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजना अब आगे बढ़ सकती है। कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से उन्हें संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को परिवार के मामलों में दखल न देने दें। दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। पॉल्यूशन और बदलते मौसम से बचाव करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- प्लानिंग और अनुशासन के साथ काम करेंगे तो ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। किसी उपलब्धि की वजह से रिश्तेदारों और समाज में सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक संपर्क भी फायदा दे सकते हैं और कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। विद्यार्थियों को मनोरंजन में ज्यादा समय गंवाने से बचना चाहिए। सरकारी काम अटका है तो पूरी सावधानी से आगे बढ़ें।

व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बेहतर रहेगी और इनकम भी बढ़ सकती है। रुकी हुई पेमेंट मिलने के योग हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे फायदेमंद रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव है तो उसे दूसरों के सामने न लाएं। बैठकर आपस में बात करने से समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित रूटीन और सही खानपान की वजह से सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- आज आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर खुशी दे सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- रिश्तों में मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। निजी मामलों में बाहरी दखल न होने दें। छोटी बातों पर तनाव लेने के बजाय समाधान पर ध्यान दें।

व्यवसाय- फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। संपर्क बढ़ाने से आगे नए मौके बनेंगे। मीडिया और मार्केटिंग को बेहतर समझना भी बिजनेस बढ़ाने में मदद करेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बाहरी लोगों को घर के मामलों में दखल न देने दें। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *