Headlines

लापता अमन के घर पहुंचे पप्पू यादव:सरकार पर साधा निशाना, बोले- नेता और अपराधी मस्त, आम लोग परेशान




पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 13 सितंबर से लापता अमन कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अमन के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अब तक युवक का सुराग नहीं मिला है। परिजनों को भरोसा, पुलिस अधिकारियों से बात करने की बात परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अमन के मामले में एसडीपीओ-2 से बात कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह डीजीपी से भी बात करेंगे और अमन की तलाश में हरसंभव मदद करेंगे। अमन के लापता होने को लेकर पहले ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई थी। 19 सितंबर को ग्रामीणों ने युवक का सुराग नहीं मिलने के विरोध में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन को करीब तीन घंटे तक जाम किया था। सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना पप्पू यादव ने राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासनिक तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों, खासकर बेटियों और बेटों की सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नेता और अपराधी बेफिक्र हैं, जबकि आम लोग परेशान हैं। पप्पू यादव ने बताया कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर वह राज्यपाल से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमन के मामले में पुलिस से लगातार जानकारी ली जा रही है और जरूरत के अनुसार मामले को उच्च स्तर पर भी उठाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *