![]()
भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भड़सरा बाजार के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोढ़वा टोला गांव के रहने वाले लाल मोहर सिंह के 63 साल के बेटे शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे पेशे से मजदूर थे। मृतक का भतीजा बोला- चाचा साइकिल से बाजार जा रहे थे इधर, मृतक के भतीजे सुनील ने बताया कि चाचा साइकिल से मार्किटिंग करने के लिए भड़सरा बाजार जा रहे थे। उसी दौरान भड़सरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुनील ने बताया कि जानकारी के बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चाचा को इलाज के लिए जगदीशपुर के प्राइवेट अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद शिव कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शिव कुमार सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई में दूसरे स्थान पर थे। उन्हें सिर्फ इकलौती संतान अरुण यादव है। उनकी पत्नी तुलसी देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत:बाजार जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर; सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
