Headlines

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:खराब ऑटो को बनवाने के लिए लेकर जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम




भोजपुर सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव चंदा के समीप हुए सड़क हादसे में जख्मी ऑटो चालक की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले श्रीराम साह के 50 साल के बेटे अनिल साह के रूप में हुई है। अनिल पेशे से ऑटो ड्राइव थे। इधर, मृतक के भाई अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अनिल भाड़ा पर ऑटो चलाते थे और कुछ दिनों से उनकी ऑटो खराब हो गई थी। मृतक के भाई बोले- ऑटो ठीक कराने पीरो बाजार जा रहे थे अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि खराब ऑटो को लेकर ठीक कराने के लिए अनिल गांव से पीरो बाजार जा रहे थे। उनके ऑटो में दो अन्य लोग भी बैठे थे। इसी दौरान चंदा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जबकि ऑटो पर सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। अरविंद ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद घायल अनिल को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि जख्मी दो अन्य लोगों का इलाज परिजन की ओर से हीरो रेफरल अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रिंकू देवी और तीन बेटियां रिया, अमृता और सुनीता है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी रिंकू देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *