![]()
नवगछिया पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तेतरी गांव में छापेमारी की। इस दौरान 546 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है। SDPO ने किया मामले का खुलासा नवगछिया एसडीपीओ सायम रजा ने बुधवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार निवासी राहुल कुमार (पिता सुभाष भारती) और तेतरी निवासी नितिन कुमार (पिता अशोक चौधरी) के रूप में हुई है। राहुल का ननिहाल नवगछिया के पकड़ा गांव में है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने ससामान बरामद किया एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से 546 ग्राम स्मैक के अलावा 280 टैबलेट, चार बोतल नशीला कफ सिरप, तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और एक इलेक्ट्रिक बैग मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने एक रॉयल एनफील्ड बुलेट भी जब्त की है। बरामद सभी सामान की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनमें रितेश कुमार, सोनू कुमार और मोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस इन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने इस कारोबार में कुछ बड़े लोगों के शामिल होने की बात भी बताई है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से आता था, किसके जरिए सप्लाई होता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। नवगछिया में नशे के कारोबार को लेकर अलग-अलग इलाकों से शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस के लिए अब चुनौती सिर्फ छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों तक कार्रवाई सीमित रखने की नहीं है, बल्कि सप्लायर, फाइनेंसर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की है। तेतरी की इस कार्रवाई के बाद, अगर पुलिस की जांच सप्लाई चेन की कड़ियों तक पहुंचती है, तो नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Source link
भागलपुर में 70 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी:546 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी अरेस्ट, दोनों का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास
