Headlines

भागलपुर में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी:बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की करेंगे शुरुआत, विक्रमशिला विवि की जमीन होगी हस्तांतरित




भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आएंगे। यहां से वे बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा विक्रमशिला विश्वविद्याल की जमीन को हस्तातरित करेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर गोराडीह प्रखंड के कृषि कॉलेज मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और बैरिकेडिंग तक की व्यवस्था है। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री करीब दो घंटे दस मिनट तक भागलपुर में रहेंगे। किराए के या खाली सरकारी भवनों डिग्री कॉलेज नए कॉलेजों में अब तक 60 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है। सबसे अधिक नामांकन मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 40 से अधिक कॉलेजों में हुए हैं। विषयों की बात करें तो छात्रों ने सबसे ज्यादा रुचि हिंदी और इतिहास में दिखाई है। एक डिग्री कॉलेज बनाने का कुल बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है। प्रथम चरण में इन्हें किराए के या खाली सरकारी भवनों में शुरू किया गया है। पुराने भवनों की मरम्मत और फर्नीचर पर प्रति कॉलेज 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
जो जमीन देगा उसी के नाम पर होगा कॉलेज
कॉलेज निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि का मानक है। जमीन दान देने वालों के नाम पर ही कॉलेज का नाम रखा जाएगा। अभी विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इन कॉलेजों में प्रतिनियुक्त किया गया है। महाविद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। गोराडीह स्थित डिग्री कॉलेज परिसर को कार्यक्रम के लिए पूरी तरह सजाया गया है। मंच निर्माण, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भागलपुर से पटना के लिए होंगे रवाना अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *